लिपोसक्शन (कॉस्मेटिक सर्जरी) ट्रीटमेंट क्या है
लिपोसक्शन एक प्रकार की कॉस्मेटिक सर्जरी है जिसका उपयोग शरीर की अनचाही वसा को हटाने के लिए किया जाता है। लिपोसक्शन ऐसी सर्जरी है जो कि शरीर के भिन्न भागों जैसे जांघ, गले, कूल्हे और पेट से अतिरिक्त फैट या मांस को निकालने के लिए की जाती है। डॉक्टर आपको इस सर्जरी को करवाने की सलाह तभी देंगे जब आप शारीरिक रूप से ठीक होंगे, आपकी आशाएं अधिक नहीं होंगी और आपका मांस ऐसा होगा जो कि व्यायाम या डाइट से ठीक नहीं हो सकता है। जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हें लिपोसक्शन करवाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि उन्हें ठीक होने में अधिक समय लगता है।
लिपोसक्शन के उपयोग :
- आमतौर पर लिपोसक्शन को एक प्रकार की कॉस्मेटिकसर्जरी माना जाता है, क्योंकि अधिकतर यह किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के बजाय उसकी सुंदरता में निखार लाने के लिए किया जाता है।
- लिपोसक्शन वजन कम करने का विकल्प नहीं है और यह मोटापे का इलाज नहीं है। यह सेल्युलाईट या खिंचाव के निशानों को हटाने के लिए भी एक प्रभावी तरीका नहीं है।
वेसर लिपोसक्शन को लिपोसक्शन सर्जरी का बेस्ट तरीका माना जाता है। यह लिपोसक्शन का एक मॉडर्न और एडवांस तरीका है जिसके दौरान मरीज को दर्द या ब्लीडिंग का सामना नहीं करना पड़ता है। इस सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी बहुत तेजी से होती है।




Recent Comments