लाइफ केयर हॉस्पिटल, कैंट चौराहा, सिविल लाइंस में डॉ. जेपी जायसवाल व डॉ. दीपा जायसवाल की टीम ने लेजर विधि से बिना चीर-फाड़ के एक महिला की बच्चेदानी में स्थित एक फीट के ट्यूमर को बाहर निकाल लिया। डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि मोहद्दीपुर निवासी ईशा देवी (40) विगत कई वर्षो से इस समस्या से पीड़ित थीं। डॉ. दीपा ने बताया कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस विधि से रक्तस्राव भी बहुत कम होता है। मरीज को जल्द ही छुट्टी मिल जाती है।


Recent Comments