हर्निया रिपेयर सर्जिकल ट्रीटमेंट

एक हर्निया का इलाज आमतौर पर सर्जरी से किया जाता है। हर्नियासर्जरी के तीन मुख्य प्रकार हैं ओपन रिपेयर, लैप्रोस्कोपिक (मिनिमली इनवेसिव) रिपेयर और रोबोटिक रिपेयर

हर्निया रिपेयर सर्जरी की जरुरत क्यों पड़ती है?

हर हर्निया का तुरंत इलाज करना जरुरी नहीं है। ये हर्निया के साइज और लक्षणों पर निर्भर करता है-

टिशूज एब्डोमिनल वॉल में जाकर इक्कठा हो गए हों इसे भी कहते हैं। अगर इसका इलाज न किया जाए तो ये उलझ भी सकता है। इसका मतलब यह कि प्रभावित हिस्से में खून पहुंचना बंद हो जाएगा।

जब हर्निया स्ट्रांगुलेटेड यानी उलझ जाता है तब ये गंभीर और जानलेवा भी हो सकता है। अगर आपका हर्निया लाल, बैगनी, या भूरे रंग का दिखे, या आपको बहुत तेज़ दर्द के साथ बुखार और घबराहट होने लगे तो अपने डॉक्टर से जरूर मिल ले। ऐसे में आपको इमरजेंसी सर्जरी करवानी पड़ सकती है।

अधिकांश मरीज सर्जरी के कुछ घंटों बाद घर जा पाएंगे, और कुछ दिनों में ठीक महसूस करेंगे। सर्जरी के बाद चार से छह सप्ताह तक कठोर गतिविधि और व्यायाम प्रतिबंधित है