पेरियनल एब्सेस क्या है?
पेरिएनल एब्सेस वो स्थिति है जो एनस, रेक्टम और पेरिनल क्षेत्र में कैविटी के भीतर पस खती होने के
कारण विक्सित होती है (जेनिटल्स और एनस की बीच की जगह)। पेरिएनल एब्सेस एनोरेक्टल एब्सेस
का सबसे आम प्रकार है। वयस्क पुरुषों में इस स्थिति के विक्सित होने की दोगुणी संभावना होती है
महिलाओं की तुलना में।
पेरिएनल एब्सेस का पता कैसे लगाया जाता है?
प्राथमिक देखभाल डॉक्टर आम तौर पर शारीरिक परीक्षण द्वारा पेरिएनल एब्सेस का निदान करते है जिसमे वो दस्तानों वाली, चिकनाई वाली ऊँगली एनल में डालते है। डॉक्टर एनल क्षेत्र में दर्द, लालिमा और सूजन की जाँच करते है। हालांकि, कुछ मामलों में, डॉक्टर द्वारा निम्नलिखित अतिरिक्त परीक्षणों की भी सिफारिश की जा सकती है पेरिएनल एब्सेस की उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए :
• एनोस्कोपी
• प्रोक्टोसिग्मोइडोस्कोपी
• एमआरआई/सीटी स्कैन
• अल्ट्रासाउंड
पेरिएनल एब्सेस के लक्षण
पेरिएनल एब्सेस का एक सबसे आम लक्षण है एनल क्षेत्र में लगातार दर्द होना। दर्द आमतौर पर एनल क्षेत्र में सूजन और लालपन के साथ होता है। पेरिएनल एब्सेस के अन्य लक्षण के प्रकार हैं:
• पस- जैसा निकलना और खून बहना एनस और नितम्बों से
• मल त्याग करते समय दर्द
• पेट के निचले हिस्से में दर्द
• कब्ज
• थकान
• एनस के आस पास की त्वचा का नरम होना
• एनस के आसपास के ऊतकों में जलन होना
• ठंड लगने के साथ बुखार होना
• पेशाब करने में कठिनाई
अधिकाँश पेरिएनल एब्सेस्सेस एनस के अंदर ग्लांड्स के बंद होने या अवरुद्ध होने के कारण होते हैं।
ये एब्सेस्सेस तब बनते हैं जब बैक्टीरिया का संक्रमण होता है या इन ग्लांड्स में मल जमा हो जाता है,
जिसके परिणामस्वरूप इंफेक्शन होता है।
Recent Comments