इंग्वाइनल हर्निया क्या है?
इंग्वाइनल हर्निया तब होता है, जब टिशू जैसे आंत का हिस्सा पेट की मांसपेशियों या किसी कमजोर मांसपेशियों के आगे निकल जाएं। यह दर्दनाक हो सकता है, खासकर तब जब आप खांसी या वजन उठाने के दौरान भी पेशेंट को दर्द का अहसास होने लगता है।
इंग्वाइनल हर्निया हमेशा खतरनाक नहीं होता है। हालांकि यह खुद से ठीक भी नहीं हो सकता है, लेकिन वक्त रहते अगर इलाज नहीं किया गया तो पीड़ित व्यक्ति को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इंग्वाइनल हर्निया की वजह से तेज दर्द होता है या यह बड़ा हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर सर्जरी कर सकते हैं। वैसे इंग्वाइनल हर्निया की सर्जरी सामान्य सर्जरी है। इसलिए इससे घबराना नहीं चाहिए।
लक्षण जो इंग्वाइनल हर्निया को दर्शाते हैं?
इंग्वाइनल हर्निया के कुछ सामान्य लक्षण:
• कमजोरी महसूस होना।
• बढ़े हुए हिस्सों पर जलन या खुजली महसूस होना।
• झुकने, खांसने या कुछ उठाने के दौरान जांघ (थाई) में परेशानी महसूस होना।
• प्यूबिक बोन के दोनों ओर के हिस्सों में एक उभार हो जाता है, जिसे साफ समझा सकते हैं। खांसने के दौरान दर्द या खिचाव महसूस होता है।
• हर्निया को आसानी से पेट की ओर भेजा जा सकता है। ऐसा तब करें जब आप लेटे हुए हों। ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में आइस पैक लगाने से सूजन में कमी आ सकती है और हर्निया आसानी से अंदर चला जाता है।
Recent Comments