लुम्पेक्टोमी सर्जिकल ट्रीटमेंट

लम्पेक्टोमी (लुम्पेक्टोमी) एक सर्जरी प्रोसीजर है, जिसकी मदद से ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती चरणों

का इलाज किया जाता है। यह सर्जरी अधिकतर मामलों में ब्रेस्ट कैंसर से ग्रस्त महिलाओं में की जाती

है और कुछ मामलों में पुरुषों में भी की जा सकती है। इस सर्जरी में सिर्फ कैंसरग्रस्त कोशिका को ही

निकाला जाता है।

अगर हैं ये समस्याएं, तो नहीं दी जाती है लम्पेक्टॉमी की सलाह

• यहां हम आपको ऐसे कुछ कारण बता रहे हैं, जिसके लिए डॉक्टर लम्पेक्टॉमी की सलाह नहीं देते हैं।

• जिन महिलाओं में स्क्लेरोडर्मा की हिस्ट्री रही हो, उनकी त्वचा का ऊतक अधिक कठोर हो जाता है।

ऐसे केसे में लम्पेक्टॉमी की प्रक्रिया अपनाने पर हीलिंग प्रोसेस धीमी हो सकती है, इसलिए इस सर्जरी

की सलाह नहीं दी जाती है।

• जिन महिलाओं के ब्रेस्ट में दो या अधिक ट्यूमर डिफरेंट क्वाडरेंट्स होते हैं, उनके लिए इस सर्जरी

की सहायता से ट्यूमर को हटाना कठिन होता है, इसलिए लम्पेक्टॉमीसर्जरी की सलाह नहीं दी जाती

है।

सर्जरी से पहले डॉक्टर आपके कई टेस्ट करते हैं जैसे चेस्ट एक्स रे और मैमोग्राम आदि।

इस सर्जरी को पूरा होने में लगभग एक घंटे का समय लगता है।