प्रीमैच्योर बर्थ (डिलीवरी ) क्या है?
जब महिला का प्रसव गर्भावस्था के 37 हफ्ते पूरे करने से पहले ही हो जाता है, तो उसे प्रीमैच्योर डिलीवरी (समय से पहले प्रसव) कहते हैं। इसे प्रीटर्म या प्रीमैच्योर बर्थ भी कहा जाता है। सामान्य गर्भावस्था 40 हफ्तों में पूरी होती है, लेकिन भ्रूण का शारीरिक कास 37 हफ्ते तक पूरी तरह से हो जाता है। यही वजह है कि 37 हफ्तों के बाद शिशु के जन्म होना सुरक्षित माना जाता है। गर्भावस्था पूर्ण होने के जितने हफ्तों पहले प्रसव होगा, मां और शिशु के लिए उतना ही असुरक्षित होगा।
प्रीमैच्योर डिलीवरी होने के लक्षण :
वैसे तो समय से पूर्व प्रसव होने की सटीक जानकारी सिर्फ डॉक्टर ही दे सकते हैं, शारीरिक जाँच के बाद, लेकिन यहां हम कुछ लक्षण बता रहे हैं, जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका प्रसव समय से होगा या नहीं
- योनि से होने वाले स्राव में परिवर्तन आना
- हर 10 मिनट में पेट में कसाव महसूस होना (मुट्ठी की तरह)।
- हल्का पीठ दर्द होना।
- पेल्विक क्षेत्र पर दबाव – जैसे शिशु नीचे की ओर धकेल रहा हो।
- डायरिया या फिर उसके बिना भी पेट में दर्द होना।
प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपा जायसवाल से प्रीमैच्योर डिलीवरी समस्याओं के समाधान के लिए मिले




Recent Comments