गयनेकोमास्टिया क्या है
Gynaecomastia is a common condition that causes boys’ and men’s breasts to swell and become larger than normal. It is most common in teenage boys and older men.
गाइनेकोमैस्टिया को मैन बूब्स के नाम से भी जाना जाता है। यह पुरुषों में होने वाली एक आम समस्या है जिससे पीड़ित पुरुष के स्तनों का आकार सामान्य से अधिक बढ़ जाता है। स्तनों का आकार बढ़ने के कारण वे महिलाओं के स्तनों की तरह दिखाई पड़ते हैं।
गाइनेकोमैस्टिया कई कारणों से होता है जिसमें सबसे पहला हार्मोन में असंतुलन होना है। हार्मोन में असंतुलन होने पर एस्ट्रोजन की तुलना में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर काफी कम हो जाता है।
आमतौर पर पुरुष बहुत कम मात्रा में एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन करते हैं, लेकिन जब एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बहुत अधिक होता है तो गाइनेकोमैस्टिया की समस्या पैदा हो सकती है।
यही कारण है कि यह समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। उचित जांच और इलाज की मदद से उसको आसानी से दूर किया जा सकता है।
• गयनेकोमास्टिया का इलाज आमतौर पर लिपोसक्शन या लिपोसक्शन के साथ ग्रंथियों के ऊतकों के छांटने के साथ किया जाता है।




Recent Comments