जीपी एसोसिएशन की सचिव डॉ. स्मिता जायसवाल का कहना है कि सभी सदस्य मरीजों के अलावा सोशल मीडिया पर भी कोरोना से बचाव की जानकारी लगातार साझा कर रहे हैं। सबको बताया जा रहा है कि डरें नहीं, सतर्क रहें।
कोरोना वायरस का एक भी मरीज अभी गोरखपुर में नहीं मिला है, फिर भी देश में बढ़ती इसकी भयावहता के मद्देनजर यहां स्वास्थ्य संगठनों ने कमर कस ली है। भारतीय चिकित्सा संघ (आइएमए) सहित लगभग सभी संगठन इस वायरस के खिलाफ अभियान छेड़ दिए हैं। डॉक्टर अपने क्लीनिक पर मरीजों को पहले कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे हैं, फिर इलाज कर रहे हैं। अन्य संगठन बड़ी मात्रा में पर्चे बंटवा रहे हैं और साफ-सफाई तथा भीड़ में न जाने की सलाह दे रहे हैं।


Recent Comments