शरीर का कोई अंग जब अपनी जगह से बाहर निकाल आता है, तो उस स्थिति को हर्निया कहा जाता है। आमतौर पर यह समस्या पेट, कमर, जांघ इत्यादि भागों में हो सकती है। यदि इस समस्या का समाधान समय रहते न किया जाए तो स्थिति बद-से-बदतर हो सकती है और ऐसी स्थिति में इसके लिए एक मात्र विकल्प सर्जरी ही बचती है।